ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

बिजली विभाग की लापरवाही ने ली जान, घटना से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

BEGUSARAI: बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। बछवाड़ा थाना के भीखमचक पंचायत में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण 27 साल के नंदन कुमार की मौत करंट लगने से हो गयी। घ

बिजली विभाग की लापरवाही ने ली जान, घटना से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। बछवाड़ा थाना के भीखमचक पंचायत में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण 27 साल के नंदन कुमार की मौत करंट लगने से हो गयी। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन किया और मुख्य मार्ग को घंटो जाम कर दिया। घटना के एक घंटे बाद पुलिस और बिजली विभाग के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गंगा नदी में नहाने के बाद नंदन कुमार घर लौट रहा था तभी बिजली के खंभे से जमीन से होकर गुजरी बिजली की तार के संपर्क में आ गया जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गयी। 

मृतक चार भाई और चार बहन थे जिसमें वे तीसरे नंबर पर थे। मृतक की शादी 7 साल पूर्व हुई थी। मृतक की दो बेटी है। बेटी के माथे से पिता का साया हट जाने से परिजन काफी सदमें में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसे लेकर पूरे गांव में मातम का माहौल है। 

आपको बता दें कि यहां आए दिन बिजली से जुड़ी समस्याओं के कारण कई लोग मौत के शिकार होते हैं लेकिन इसके बावजूद बिजली विभाग इन घटनाओं से अंजान बना रहता है। यदि समय रहते बिजली की व्यवस्था दुरुस्त कर दिया जाता तो शायद इस तरह की घटनाएं आज सामने नहीं आती। इसे लेकर गांव के लोग भी बिजली विभाग की कार्यशैली से नाराज हैं और इस समस्या को ठीक करने की मांग कर रहे हैं ताकि फिर किसी व्यक्ति की मौत करंट लगने से ना हो।


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें