ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

बिहार में जच्चा-बच्चा की मौत: परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का लगाया आरोप, हॉस्पिटल में हंगामा और तोड़फोड़

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय से खबर आ रही है जहां ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर के लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत हो गई. जिसके बाद नाराज परिजनों ने हॉस्पिटल के अंदर घुसकर जमकर हंगाम

बिहार में जच्चा-बच्चा की मौत: परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का लगाया आरोप, हॉस्पिटल में हंगामा और तोड़फोड़
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय से खबर आ रही है जहां ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर के लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत हो गई. जिसके बाद नाराज परिजनों ने हॉस्पिटल के  अंदर घुसकर जमकर हंगामा किया. 


यह मामला नगर थाना क्षेत्र के महिला कॉलेज के समीप स्थित सृष्टि जीवन अस्पताल का है. दरअसल प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत होने पर आक्रोशित लोगों ने अस्पताल पर जमकर बवाल काटते हुए डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है । वहीं आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में घुसकर एलईडी टीवी, काउंटर के शीशे एवं काउंटर, एंबुलेंस के शीशे  सहित अन्य समान को तोड़फोड़  दिया. 


बताया जाता है कि वीरपुर थाना क्षेत्र के डीह निवासी आलोक कुमार की 28 वर्षीय पत्नी रेशमी कुमारी को बीती रात 9:00 बजे सृष्टि जीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जच्चा-बच्चा की दोनों की मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही भारी संख्या में जुटे आक्रोशित लोगों ने अस्पताल पर हमला कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने मामले को शांत कराया. 


परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात 9:00 बजे डिलीवरी पेशेंट को भर्ती कराया गया. जहां समय पर डॉक्टर के नहीं आने के कारण जच्चा बच्चा की दोनों की मौत हो गई. मृतिका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. वही भर्ती के समय 50000 रुपया भी जमा करा लिया गया था. परिजनों की मांग था कि हमें सर्टिफिकेट बना कर दें, लेकिन नहीं दिया था. बार-बार डॉक्टर के द्वारा पेशेंट के पुर्जे पर कभी हार्ड अटैक लिख दिया तो कभी कुछ लिखकर दे रहा था. इसी से आक्रोशित परिजनों ने जमकर अस्पताल पर बवाल काटा है. 

इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें