ब्रेकिंग
BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरBJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर

बिहार: केस की गवाह रही महिला की हत्या, पड़ोस में जयमाला देखने के दौरान मारी गोली

BEGUSARAI: बेगूसराय में जिला प्रशासन की लाख रोक के बावजूद हर्ष फायरिंग रुक नहीं रहा है। एक बार फिर जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। घटना बलिया थ

बिहार: केस की गवाह रही महिला की हत्या, पड़ोस में जयमाला देखने के दौरान मारी गोली
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: बेगूसराय में जिला प्रशासन की लाख रोक के बावजूद हर्ष फायरिंग रुक नहीं रहा है। एक बार फिर जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। घटना बलिया थाना के भवानंदपुर गांव की है जहां जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग की खबर सामने आई है। जिससे एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई।


बताया जाता है कि महिला एक मामले में गवाह थी जिस वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना उस वक्त हुई जब वो पड़ोस के शादी समारोह में वरमाला देखने के लिए गई थी। 

मृतका की पहचान भवानंदपुर निवासी पवन पासवान की पत्नी झूना देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि गांव में शंभू कुमार की बेटी की सोमवार की रात शादी थी शादी को लेकर पंसाला से बरात पहुंची थी। जयमाला के दौरान लड़की के चाचा के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस फायरिंग में जयमाला देख रही पड़ोस की झूना देवी को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई‌। 


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें