ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

बिहार: नाइट कर्फ्यू में अपराधी मस्त, दुकानदार को गोलियों से किया छलनी, पुलिस की उड़ी नींद

BEGUSARAI : बिहार में कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर नीतीश सरकार ने नाइट कर्फ्यू का एलान किया है. लेकिन कर्फ्यू होने के बावजूद भी अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ता

बिहार: नाइट कर्फ्यू में अपराधी मस्त, दुकानदार को गोलियों से किया छलनी, पुलिस की उड़ी नींद
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI : बिहार में कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर नीतीश सरकार ने नाइट कर्फ्यू का एलान किया है. लेकिन कर्फ्यू होने के बावजूद भी अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला बेगूसराय जिले का है, जहां अपराधियों ने एक दुकानदार का मर्डर कर दिया है. बदमाश एक दुकानदार को गोलियों से छलनी कर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है, जहां खम्हार ढाला के पास देर शाम बेखौफ अपराधियों ने एक पान दुकानदार को गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृतक व्यक्ति की पहचान खम्हार निवासी रामदेव सिंह के पुत्र गोपाल सिंह के रूप में की गई है. 



बताया जाता है कि मृतक गोपाल सिंह अपना पान दुकान बंद कर घर जा रहा था तभी अपराधियों ने गोपाल सिंह के ऊपर ताबड़तोड़ गोली मारकर उसे हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर लोगों ने उस जगह दौड़ा तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया और हॉस्पिटल में भी जमकर बवाल काटा उन्होंने आरोप लगाया कि यह पुलिस की लापरवाही कारण इस तरह की घटना घटी है अगर सही ढंग से पुलिस कार्रवाई करती तो इस तरह की हत्या नहीं होती।



फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है वही अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। फिलहाल मुफस्सिल थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बताते चलें कि बेगूसराय में लगातार अपराधियों का तांडव जारी है दिन में भी नगर थाना क्षेत्र के एमआरजेडी कॉलेज के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद जहां लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश देखी जा रही है क्योंकि बेगूसराय में लगातार हत्या का दौर जारी है इससे लोग भयभीत है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें