ब्रेकिंग
बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार

जारी हुआ रेलवे Group D का रिजल्ट, 1 करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दिया था एग्जाम, ऐसे देखें रिजल्ट

DESK : आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया गया है। नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर की गई है। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। स

जारी हुआ रेलवे Group D का रिजल्ट, 1 करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दिया था एग्जाम, ऐसे देखें रिजल्ट
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया गया है। नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in  पर की गई है। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। सबसे पहले आरआरबी भोपाल की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया गया है। जल्द ही अन्य रीजन की वेबसाइट पर भी रिजल्ट का लिंक दिखने लगेगा। भोपाल आरआरबी के अनारक्षित कैटेगरी का कटऑफ परसेंटाइल स्कोर 96.64962 और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स 65.87560 रहे हैं। 


बता दें कि, इससे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने घोषणा की थी कि 24 दिसंबर को या उससे पहले ग्रुप डी रिजल्ट भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। जिसके बाद अब आज भोपाल जोन का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।  अब इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आधिकारिक सूचना के अनुसार फिजिकल परीक्षा में शामिल होंगे, जो कि जनवरी 2023 से संभावित रूप से निर्धारित है। उम्मीदवारों को पहले निर्धारित समय में तय दूरी तक वजन ले जाने के लिए टेस्ट किया जाएगा और अगर इस एग्जाम में वे सफल होते हैं, तो रिकवरी गैप के बाद उन्हें रनिंग टेस्ट देना होगा। 


गौरतलब हो कि, रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा पांच चरणों में 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की गई थी। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। जो उम्मीदवार सीबीटी राउंड और पीईटी राउंड दोनों में क्वालीफाई करेंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके अलावा, ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें