ब्रेकिंग
नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी

CTET परीक्षा के लिए इस दिन से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन, पहले आयो पहले पायो के आधार पर मिलेगा एग्जाम सेंटर

PATNA : सीबीएसई की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी दिसंबर 2022 के लिए आवेदन तारीखों का एलान कर दिया गया है। इसके लिए अभ्यर्थी 31 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आ

CTET परीक्षा के लिए इस दिन से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन, पहले आयो पहले पायो के आधार पर मिलेगा एग्जाम सेंटर
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : सीबीएसई की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी दिसंबर 2022 के लिए आवेदन तारीखों का एलान कर दिया गया है। इसके लिए अभ्यर्थी 31 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर है। फीस का भुगतान 25 नवंबर तक किया जा सकता है।


वहीं, परीक्षा की तिथि व सेंटर की जानकारी स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड में अंकित रहेगी। यह परीक्षा 20 भाषाओं में होगी। सी-टेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर-2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा छठी से आठवीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।


बता दें कि, इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स अधिक जानकारी ऑफिसियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा शहर का विकल्प केवल ऑनलाइन आवेदन भरते समय पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होगा।


इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें