ब्रेकिंग
अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्काररंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरलअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्काररंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरल

BPSC : बिहार हेड मास्टर परीक्षा फिर स्थगित, अब सितंबर में होगा एग्जाम

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने प्राइमरी हेड मास्टर भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है. आयोग ने परीक्षा स्थगित करने का कारण नहीं बताया है. BPSC ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वे

BPSC : बिहार हेड मास्टर परीक्षा फिर स्थगित, अब सितंबर में होगा एग्जाम
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने प्राइमरी हेड मास्टर भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है. आयोग ने परीक्षा स्थगित करने का कारण नहीं बताया है. BPSC ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर नोटिस जारी किया है. अभ्यर्थी आधिकारिक के लिए जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं.


बता दें कि प्राइमरी हेड मास्टर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2022 को किया जाना था. जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा को स्थगित किया गया है. अब इस भर्ती परीक्षा का आयोजन सितंबर 2022 में किया जाएगा. हालांकि इसकी तिथि निर्धारित नहीं की गई है. 


इस भर्ती परीक्षा के जरिए प्राइमरी स्कूलों में हेड मास्टर के करीब 40 हजार पदों पर नियुक्तियां होगी. इसमें सामान्य वर्ग के लिए 16204, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 4048, एससी के लिए 6477, एसटी के लिए 418, ईबीसी के लिए 7290, बीसी के लिए 4861 एवं बीसी महिला के लिए 1210 पद आरक्षित हैं. वहीं, दिव्यांग के लिए भी चार प्रतिशत सीट आरक्षित है.


बीपीएससी हेड मास्टर भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 28 मार्च 2022 को शुरू हुए थे. कैंडिडेट्स इस परीक्षा से संबंधित अन्य किसी भी प्रकार के डिटेल को जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें