ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

अग्निपथ के तहत 3500 पदों पर भर्ती शुरू, पटना के 13 सेंटरों पर आज से एयरफोर्स की परीक्षा

PATNA : अग्निपथ योजना के तहत अलग-अलग जगहों पर सेना में भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. राजधानी पटना में अग्निवीर वायु फेज वन की ऑनलाइन परीक्षा 24 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक होगी,

अग्निपथ के तहत 3500 पदों पर भर्ती शुरू, पटना के 13 सेंटरों पर आज से एयरफोर्स की परीक्षा
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : अग्निपथ योजना के तहत अलग-अलग जगहों पर सेना में भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. राजधानी पटना में अग्निवीर वायु फेज वन की ऑनलाइन परीक्षा 24 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक होगी, जिसके लिए 13 परीक्षा सेंटर बनाए गये हैं. देश भर से अग्निपथ योजना के तहत वायु सेना के 3500 पदों पर भर्ती होगी. 


अग्निपथ योजना के तहत सेना में होने वाली भर्ती के लिए बिहार में कुल 26 सेंटर बनाये गये हैं. सबसे में अधिक राजधानी पटना में सेंटर हैं. पटना के बेऊर, खगौल, दानापुर, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग जैसे इलाकों में ऑनलाइन परीक्षा सेंटर बनाये गये हैं. परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में सुबह साढ़े सात बजे से लेकर शाम 5:45 बजे तक किया गया है. 


मालूम हो कि पहली बार ऐसी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इसमें देश भर से अग्निपथ योजना के तहत वायु सेना के 3500 पदों पर भर्ती होगी. इस परीक्षा में सभी सवाल 12वीं स्तर के होंगे. पहला सेट विज्ञान सेट (भौतिकी, रसायन व गणित) का है, जो 60 मिनट का होगा. दूसरा अंग्रेजी का है, जो 45 मिनट का होगा. तीसरे सेट में रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस की परीक्षा 85 मिनट की होगी.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें