ब्रेकिंग
विकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट

23 और 24 दिसंबर को आयोजित होगी सचिवालय सहायक की परीक्षा, इन पदों के लिए होगा एग्जाम

PATNA : बिहार कर्मचारी चयन आयोग के तरफ से सचिवालय सहायक, योजना सहायक,निबंधक कार्यालय में ऑडिटर और ऑडिटर अंकेक्षण निर्देशालय, वैक्टर रोज नियंत्रक पदाधिकारी के पदों पर आय

23 और 24 दिसंबर को आयोजित होगी सचिवालय सहायक की परीक्षा, इन पदों के लिए होगा एग्जाम
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA  :  बिहार कर्मचारी चयन आयोग के तरफ से सचिवालय सहायक, योजना सहायक,निबंधक कार्यालय में ऑडिटर और ऑडिटर अंकेक्षण निर्देशालय, वैक्टर रोज नियंत्रक पदाधिकारी के पदों पर आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। आयोग के तरफ से 2187 पदों पर होने वाली इस बहाली को लेकर तो तारीख तय की गई है, उसके मुताबिक यह प्रारंभिक परीक्षा 23 व 24 दिसंबर को आयोजित होगी। 


बता दें कि, बिहार कर्मचारी आयोग के तरफ से इससे पहले यह बताया गया था कि इन पदों के लिए इसी माह 26 व 27 नवंबर को आयोजित होने वाला था, लेकिन अब इसको लेकर आयोग के नई तारीख का एलान किया है।  इसको लेकर आयोग के सचिव ने अधिसूचना जारी कर दी है। जानकारी हो कि, तृतीय स्नातक परीक्षा के लिए समय नजदीक आने तथा आयोग की ओर से कोई अधिसूचना नहीं होने के कारण बीते दिनों अभ्यर्थियों ने आयोग के समक्ष हंगामा भी किया था। अभ्यर्थियों ने आयोग पर प्रदर्शन किया था और परीक्षा को लेकर जल्द सूचना देने की मांग की थी। जिसके बाद यह घोषणा की गई है। 


कर्मचारी चयन आयोग के तरफ से जारी एग्जाम कलेंडर में यह कहा गया था कि तृतीय स्नातक परीक्षा  26 व 27 नवंबर को होनी है। लेकिन, अब इसकी तिथि बढ़ा दी गई है। इस कैलेंडर में प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 20 से 30 जनवरी, मुख्य परीक्षा के लिए मार्च 2023 और अंतिम परिणाम अप्रैल महीने में आने की सुचना दी गई है। लेकिन, अब प्रारंभिक परीक्षा की तिथि आगे बढ़ने के बाद इस कैलेंडर पर भी संशय बन गया है। 


गौरतलब हो कि, आयोग ने अभ्यर्थियों को साफ किया है कि प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थी टेक्स्ट बुक ले जा सकेंगे। यह परीक्षा 150 अंक की होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को सवा दो घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में सभी सवाल वस्तुनिष्ठ होंगे। यह परीक्षा सचिवालय सहायक के लिए 1360 पद, योजना सहायक के लिए 125 पद , निबंधक कार्यालय में ऑडिटर के लिए 290 पद और ऑडिटर अंकेक्षण निर्देशालय के लिए 487 पद, वैक्टर रोज नियंत्रक पदाधिकारी के लिए 93 पद पर आयोजित होगी। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें