ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी

बिहार में मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए सोमवार सुबह तक कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है।

Bihar Weather
Bihar Weather
© Bihar Weather
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए सोमवार सुबह तक राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी, मध्य-उत्तरी और उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है। इन इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।


इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई में मेघ गर्जन, बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 2 मार्च के बाद बारिश की संभावना नहीं है, और पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा।


पटना का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, पटना में आने वाले दिनों में मौसम आमतौर पर साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है।

27 फरवरी: आसमान में बादल छाए रहने की संभावना।


तापमान:

अधिकतम: 29-31 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम: 18-19 डिग्री सेल्सियस


लोगों से सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। खासकर किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए खुले में जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। शनिवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी देखी गई थी। बिहार के लोगों को मौसम के इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें