ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

पूर्णिया : बूथ पर असामाजिक तत्व कर रहे थे हंगामा, पुलिस ने की लाठीचार्ज और फायरिंग

PURNIYA : इस वक़्त की बड़ी खबर पूर्णिया जिले से सामने आ रही है. बिहार विधासनभा चुनाव के आखिरी चरण के बीच पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बूथ संख्या 282 में मतदाता और पुलि

पूर्णिया : बूथ पर असामाजिक तत्व कर रहे थे हंगामा, पुलिस ने की लाठीचार्ज और फायरिंग
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PURNIYA : इस वक़्त की बड़ी खबर पूर्णिया जिले से सामने आ रही है. बिहार विधासनभा चुनाव के आखिरी चरण के बीच पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बूथ संख्या 282 में मतदाता और पुलिस बल के बीच झड़प हो गई जिसमें सीआईएसएफ के जवान ने गोली चला दी. गांव वालों के अनुसार उनपर लाठीचार्ज किया गया और फायरिंग भी की गई. वहीं 3 वोटरों को हिरासत में लेने की बात भी कही गई है जिससे गांव वालों में आक्रोश देखा गया.


आपको बता दें कि हंगामे के वक़्त पुलिस बल बूथ पर तैनात थी और काफ़ी देर तक मतदान बाधित रहा. गांव वालों के मुताबिक कतार में खड़े एक व्यक्ति को कतार टेढ़ी होने के कारण सीआईएसफ के एक जवान ने लाठी से मारा, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस हो गई और लाठीचार्ज हो गया. इस दरमियान 4 या 5 राउंड गोली चलने की बात ग्रामीण कह रहे हैं. उधर 3 लोगों को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया है. 


वहीं अब आयोग ने मामले पर संज्ञान लिया है. आयोग का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व बूथ पर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे थे. उन्हें ही रोकने के क्रम में पुलिस को लाठीचार्ज और फायरिंग करनी पड़ी. आयोग ने कहा कि धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के 282 बूथ पर घटना हुई है. आयोग ने कहा कि जिसने भी बूथ पर अराजकता फैलाने की कोशिश की है उसपर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल वो अभी फरार है और उसे खोजने के लिए छापेमारी की जा रही है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें