ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

विधायक की बहू को किया गया क्वॉरेंटाइन, घर की रसोईया भी अस्पताल में भर्ती

PATNA :बिहार में कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ते जा रहे हैं। आज यह आंकड़ा 24 तक पहुंच गया है। बुधवार को आरएमआरआई में अब तक 177 सैंपल की जांच हो चुकी है। जिसमें एक मामला पॉजिटिव आया है।

विधायक की बहू को किया गया क्वॉरेंटाइन, घर की रसोईया भी अस्पताल में भर्ती
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :बिहार में कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ते जा रहे हैं। आज यह आंकड़ा 24 तक पहुंच गया है। बुधवार को आरएमआरआई में अब तक 177 सैंपल की जांच हो चुकी है। जिसमें एक मामला पॉजिटिव आया है। पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कोरोना से संक्रमण का मामला डेढ़ गुना बढ़ा है। इस बीच मुंगेर से खबर आ रही है  कि वहां एक विधायक की बहू और रसोइया को क्वॉरेंटाइन किया गया है।


एक विधायक की बहू और खाना बनानेवाली रसोइया को तीन दिनों तक मुंगेर अनुमंडल अस्पताल में क्वॉरेंटाइन किया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की देख-रेख में उन्हें रखा जा रहा है। इस बीच अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बीएन सिंह ने कहा कि अब तक जांचोपरांत 375 व्यक्तियों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है।उन्होंने कहा कि तीन मोबाइल वैन चिकित्सक, एक एएनएम और स्थानीय आशा के नेतृत्व में होम क्वॉरेंटाइन लोगों की नियमित जांच की जा रही है। 


इधर जिले में निगरानी समिति द्वारा अपनी जवाबदेही में लापरवाही बरती जा रही है।जानकारी के मुताबिक किसी भी पंचायत स्तरीय सेंटर पर कोई भी व्यक्ति क्वारेंटाइन में नहीं है। जिन कर्मियों को बीडीओ द्वारा प्रतिनियुक्त किया गया है वह भी वहां मौजूद नहीं थे। आशा कार्यकर्ता, एएनएम अथवा वार्ड स्तरीय निगरानी समिति द्वारा वैसे लोगों की कोई नियमित हाजिरी नहीं ली जा रही है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें