ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

विधानसभा में आज : सदन में आज जल संसाधन विभाग के बजट पर होगी चर्चा

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू होगी. सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही होगी. प्रश्नोत्तर काल में अनुसूचित और तारांकित प्रश्नों पर सरकार की तरफ से दिए गए जवाब पर सदस्य

विधानसभा में आज : सदन में आज जल संसाधन विभाग के बजट पर होगी चर्चा
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू होगी. सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही होगी. प्रश्नोत्तर काल में अनुसूचित और तारांकित प्रश्नों पर सरकार की तरफ से दिए गए जवाब पर सदस्य पूरक प्रश्न करेंगे. प्रश्नोत्तर काल के बाद विधानसभा में शून्यकाल की कार्यवाही होगी. विपक्ष की तरफ से आज किन सवालों पर तर्क करने का प्रस्ताव दिया जाता है यह देखना दिलचस्प होगा. हालांकि आज भी सदन में वित्तीय कार्य होने के कारण कार्य स्थगन पर चर्चा नहीं हो पाएगी.

शून्यकाल के बाद  सदन में दो महत्वपूर्ण ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब आएगा. सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार से अजीत शर्मा, अजय कुमार, आनंद शंकर सिंह समेत अन्य सदस्यों ने जवाब मांगा है. वहीं कृषि विभाग से जुड़े ध्यानाकर्षण पर सिद्धार्थ सौरव मोहम्मद अफाक आलम समेत नौ सदस्यों ने ध्यानाकर्षण की सूचना दी है.

 सदन में आज अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रभारी मंत्री द्वारा वह अधिनियम के तहत नियमावली को सदन पटल पर रखा जाएगा इसके अलावे विधानसभा की अलग-अलग समितियों का प्रतिवेदन भी सदन में रखा जाएगा. भोजन अवकाश के बाद विधानसभा में आज जल संसाधन विभाग के साथ-साथ पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और खान एवं भूतत्व विभाग के बजट पर चर्चा होगी. सरकार की तरफ से इन विभागों से संबंधित मांग सदन में रखी जाएगी और विपक्ष की तरफ से दिए गए कटौती प्रस्ताव पर बहस के बाद सरकार का सदन में जवाब होगा. जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा आज विभागीय बजट पर बहस के बाद सरकार की तरफ से जवाब देंगे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें