ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

अंतिम संस्कार में शामिल होने गए 2 लोगों की मौत, नाव पलटने से हुआ हादसा

VAISHALI: खबर वैशाली के लालगंज की है, जहां गंडक नदी के तिरहुत निकासी नहर में नाव पलटने से एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत हो गई। नाव पर कुल 20 से 25 लोग सवार थे, जो अंतिम संस्कार मे

अंतिम संस्कार में शामिल होने गए 2 लोगों की मौत, नाव पलटने से हुआ हादसा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VAISHALI: खबर वैशाली के लालगंज की है, जहां गंडक नदी के तिरहुत निकासी नहर में नाव पलटने से एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत हो गई। नाव पर कुल 20 से 25 लोग सवार थे, जो अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। अचानक नाव पलट गई और सभी लोग गहरी पानी में डूबने लगे। इसी दौरान दो लोगों की मौत हो गई। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ एक ही परिवार के लगभग 25 लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। नाव पलटते ही एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। नाव पर सवार बाकी लोग तैरकर बाहर निकल गए। मामला लालगंज थाना क्षेत्र के जफराबाद का है। 




घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। एक साथ परिवार के दो लोगों की मौत से चीख-पुकार का माहौल है। दरअसल, जफराबाद गांव के ही रंजीत साह की सड़क दुर्घटना में जमशेदपुर में मौत हो गई थी जिसका शव गांव पहुंचा था और शव को दाह संस्कार के लिए ले जाया गया था जिसमें भाग लेने के लिए सभी लोग नाव पर सवार होकर जा रहे थे तभी स्विस गेट से पश्चिम नाव पलट गया और सभी लोग डूब गए।




मृतकों की पहचान अमृतपुर गांव के रहने वाले अनिल साह और भगवानपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के राजेश के रूप में की गई है। काफी मशक्कत के बाद दोनो का शव नहर से बाहर निकाला गया है। मौके पर पहुंची लालगंज थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें