ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

उत्तराखंड ग्लेशियर हादसे में बिहार के 4 लोग लापता, कई घंटे बाद भी संपर्क नहीं होने से परिजन परेशान

PATNA : उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से आई तबाही के बाद अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 171 लोगों की तलाश अभी भी जारी है. पूरा फोकस राहत-बचाव के काम पर है. &nbs

उत्तराखंड ग्लेशियर हादसे में बिहार के 4 लोग लापता, कई घंटे बाद भी संपर्क नहीं होने से परिजन परेशान
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से आई तबाही के बाद अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 171 लोगों की तलाश अभी भी जारी है.  पूरा फोकस राहत-बचाव के काम पर है.  तपोवन टनल में अभी भी 37 लोगों के फंसे होने की आशंका है. सुरंग कीचड़ से भरी हुई है, ऐसे में अंदर जाने में काफी मुश्किलें हैं. लेकिन रेस्क्यू टीम जुटी हुई है. 

इस जलप्रलय में बिहार के  भी चार लोग लापता हैं. इनमें से तीन वहां चल रहे  प्रोजेक्ट में काम करते थे. वहीं समस्तीपुर का एक युवक भी चमोली के पास ही मजदूरी करता था. ग्लेशियर टूटने के कई घंटे बीतने के बाद भी इनका कुछ पता नहीं चल पाया है. परिजनों से इनका संपर्क नहीं हो पा रहा है. यह संख्या बढ़ भी सकती है. 

 पटना के रानीतालाब थाने के निसरपुरा निवासी इंजीनियर  मनीष कुमार लापता हैं. दिसंबर 2020 पहले ही उनकी शादी हुई थी. वे वहां ओम मेटल इंफ्राटेक पावर प्रोजेक्ट में इंजीनियर हैं. वहीं इसी प्रोजेक्ट में काम करने वाले गोपालगंज के सोहागपुर निवासी नेमधारी प्रसाद  भी लापता हैं. छपरा के दाउदपुर थाने के वरवां गांव के विनोद सिंह उर्फ मुन्ना सिंह भी लापता हैं. वे तपोवन स्थित एनटीपीसी में एक पेटी कांट्रैक्टर के अधीन सुपरवाइजर का काम करते हैं.

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाने के वासुदेवपुर गांव का नरेश दास उत्तराखंड के चमोली में हुए जलप्रलय के बाद से लापता है. उसकी कोई जानकारी नहीं मिलने से घर के लोग परेशान हैं. नरेश करीब दस साल पहले घर से भाग कर उत्तराखंड चला गया था, वह वहां चमौली के पास मजदूरी करता था. घर नहीं आता था लेकिन बीच-बीच में मोबाइल पर कॉल कर बात करता रहता था. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें