ब्रेकिंग
पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंपति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर हमले के बाद एक्शन में CM नीतीश, मुख्य सचिव और DGP को दिए निर्देश

PATNA: तमिलनाडु में उत्तर बिहार मूल के मजदूरों पर जानलेवा हमले का मामला बिहार विधानसभा के चौथे दिन भाजपा ने इसे मुद्दा बनाकर सदन में हंगामा किया. अब इस मामले में CM नीतीश ने एक्शन लिया है. CM ने गु

तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर हमले के बाद एक्शन में CM नीतीश, मुख्य सचिव और DGP को दिए निर्देश
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: तमिलनाडु में उत्तर बिहार मूल के मजदूरों पर जानलेवा हमले का मामला बिहार विधानसभा के चौथे दिन भाजपा ने इसे मुद्दा बनाकर सदन में हंगामा किया. अब इस मामले में CM नीतीश ने एक्शन लिया है. CM ने गुरुवार को ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि बिहार के मुख्य सचिव और डीजीपी को तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से बात करने का निर्देश दिया गया है.


CM नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट के जरिए बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के मजदूरों पर हो रहे हमले की जानकारी मिली है. सीएम ने लिखा कि बिहार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया गया है कि वो तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से बात करें और वहां रहने वाले बिहार के मजदूरों की सुरक्षा को सुनिश्चित करवाएं.


बता दें तमिलनाडु में हिन्दी भाषी मजदूरों पर जानलेवा हमला लगातार हो रहे हैं. स्थानीय लोगों द्वारा धारदार हथियार से मजदूरों पर हमला किया जा रहा है. इस हमले में करीब 4 दर्जन मजदूरों के घायल होने की सूचना है. जिसमें बिहार के मजदूर भी शामिल हैं. हिन्दी भाषियों पर हमला हफ्तेभर से जारी है. सबसे पहले त्रिपुर में हिंसा की घटना हुई थी जिसके बाद अब यह तमिलनाडू की राजधानी चेन्नई तक पहुंच गयी है.  



टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें