ब्रेकिंग
VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

Bihar Assembly : विधानसभा पास लगी इनोवा से 3280 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

सुपौल पुलिस ने विधानसभा पास लगी इनोवा क्रिस्टा कारों से 3280 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद की, चार तस्कर गिरफ्तार, नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता।

Bihar Assembly : विधानसभा पास लगी इनोवा से 3280 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Assembly : सुपौल जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर भपटियाही थाना क्षेत्र में चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बिहार विधानसभा पास स्टीकर लगी दो लग्जरी इनोवा क्रिस्टा कारों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो चारपहिया वाहन, चार मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, भपटियाही थाना पुलिस ने चिकनी धर्मकांटा और इंडो-नेपाल रोड पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया था। इसी दौरान पटना नंबर प्लेट वाली दो संदिग्ध इनोवा क्रिस्टा कारों (नंबर BR 01 PG 3280 और BR 01 JS 2709) को जांच के लिए रोका गया। दोनों वाहनों पर बिहार विधानसभा का पास स्टीकर लगा हुआ था, जिससे पहली नजर में यह वाहन वीआईपी मूवमेंट का आभास दे रहे थे। हालांकि पुलिस को गाड़ियों की गतिविधि संदिग्ध लगी, जिसके बाद गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की गई।


पुलिस ने कुल 3280 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त की है। बरामद खेप में 10 कार्टन से 1680 बोतल विसकफ कॉरेक्स तथा 12 कार्टन से 1600 बोतल विस्कॉफ सिरप शामिल है। पुलिस के अनुसार, विस्कॉफ सिरप की कीमत लगभग 2 लाख 75 हजार 520 रुपये आंकी गई है, जबकि विसकफ कॉरेक्स सिरप की कीमत करीब 2 लाख 91 हजार 379 रुपये बताई गई है। इस प्रकार कुल बरामद नशीले पदार्थों की अनुमानित कीमत 5 लाख 66 हजार 899 रुपये है।


इस कार्रवाई का नेतृत्व भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे ने किया। पुलिस ने मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान रणधीर कुमार सिंह (निवासी—सोभी डुमारा, भोजपुर), कन्हैया महतो, सोनू कुमार और सुधीर कुमार (तीनों निवासी कदमकुआं थाना क्षेत्र, पटना) के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की जांच तेज कर दी गई है।


इस मामले में भपटियाही थाना कांड संख्या 32/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब बरामद कफ सिरप के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहन जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीली दवाओं की यह खेप कहां से लाई गई थी और किन-किन स्थानों पर इसकी आपूर्ति की जानी थी। इसके साथ ही बिहार विधानसभा पास स्टीकर के दुरुपयोग के पहलू की भी जांच की जा रही है।


सुपौल एसपी शरथ आरएस ने शुक्रवार देर शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ प्रभावी और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में नशा तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है और पुलिस आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखने की तैयारी में जुटी है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें