ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Patna News: पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कर रहे थे कोशिश

Patna News: पटना में STET अभ्यर्थियों के CM हाउस घेराव की कोशिश पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Patna News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां अपनी मांगों को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। पटना में STET परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले थे और डाकबंगला चौराहा होते हुए वहां पहुंचना चाह रहे थे।


पुलिस ने अभ्यर्थियों को जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। यहां करीब एक घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। इसके बाद कुछ अभ्यर्थियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस कार्रवाई में कुछ अभ्यर्थियों को चोटें भी आईं हैं।


लाठीचार्ज के बावजूद अभ्यर्थी डाकबंगला चौराहे पर जुटे हुए हैं। यहां भी पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोका है और वाटर कैनन की गाड़ी भी बुला ली गई है। प्रदर्शन कर रहे महिला और पुरुष अभ्यर्थी बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़कर पोस्टर लहराते हुए नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन में 5000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की बात सामने आई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें