ब्रेकिंग
पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट

सृजन घोटाला में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 14 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

PATNA : बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। इस वक्त की जो बड़ी खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक ईडी ने 14 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति स

सृजन घोटाला में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 14 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। इस वक्त की जो बड़ी खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक ईडी ने 14 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति सृजन घोटाले में कार्रवाई करते हुए जब्त की है। इनकी तरफ से की गई कार्रवाई में 14.32 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है जिनमें 20 फ्लैट, 18 दुकानें, 33 प्लॉट और एक कार भी शामिल है। इसके अलावे बैंक में रखा 4 करोड़ 84 लाख रुपए 20 जब्त किया गया है।


सूत्रों के हवाले से जो बड़ी खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक के प्रवर्तन निदेशालय ने पटना और भागलपुर के अलावे नोएडा गाजियाबाद पुणे और रांची में यह एक्शन लिया है ।सृजन घोटाले से जुड़े अभियुक्तों की संपत्ति को ईडी ने अटैच किया है। नोएडा गाजियाबाद और भागलपुर में कुल 18 दुकानों को अटैच किया गया है।


बता दें कि भागलपुर में कई सरकारी विभागों की रकम सीधे विभागीय ख़ातों में न जाकर या वहां से निकालकर 'सृजन महिला विकास सहयोग समिति' नाम के एनजीओ के छह ख़ातों में ट्रांसफ़र कर दी जाती थी।  2007-08 में भागलपुर में सृजन को-ऑपरेटिव बैंक खोला गया। इसके बाद विकास के नाम पर आने वाला सरकारी पैसा इस बैंक के खाते में ट्रांसफर होता था और इसके बाद यह पैसा यहां से निकालकर बाजार में पहुंचाया जाता था। इस पैसे को खपाने के लिए कई एनजीओ भी बने। बताया जाता है कि इन एनजीओ के नाम पर अधिकारियों ने ब्लैक मनी को व्हाइट मनी में बदला और करोड़ों रुपये का घोटाला किया। इस मामले में तत्काली डीएम पर भी चार्जशीट किया गया था। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें