JAMUI: रायपुर से पटना जा रही साउथ बिहार एक्सप्रेस में बुधवार सुबह करीब 6 बजे झाझा स्टेशन पर सामान्य बोगी में यात्रा कर रही गर्भवती महिला ने बेटी को जन्म दिया।
यात्रियों और रेलकर्मियों की तत्परता तथा महिला यात्रियों के सहयोग से प्रसव सुरक्षित रूप से हुआ। इस दौरान ट्रेन लगभग 45 मिनट तक स्टेशन पर रुकी रही। सूचना मिलते ही रेल पुलिस और चिकित्सक घटनास्थल पर पहुंचे। जच्चा-बच्चा दोनों को झाझा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ बताया।
प्रसूता खुशबू कुमारी, निवासी पटना, रायपुर से अपने दो बच्चों के साथ अकेले यात्रा कर रही थीं। जसीडीह के बाद उन्हें तेज दर्द शुरू हुआ, लेकिन समय पर मिली मदद से नवजात सुरक्षित दुनिया में आया। परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। अस्पताल प्रशासन ने महिला के पति को भी रायपुर में सूचित कर दिया है।





