ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

कोरोना की जांच कराने गये शख्स की मौत, अस्पताल के गेट पर तड़प-तड़प कर दम तोड़ा

SIWAN: कोरोना की दूसरी लहर से बिहार में कोहराम मचा हुआ है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है। कई मरीजों की इससे मौतें भी हो रही है। सीवान में भी एक मामला

कोरोना की जांच कराने गये शख्स की मौत, अस्पताल के गेट पर तड़प-तड़प कर दम तोड़ा
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SIWAN: कोरोना की दूसरी लहर से बिहार में कोहराम मचा हुआ है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है। कई मरीजों की इससे मौतें भी हो रही है। सीवान में भी एक मामला सामने आया है जहां कोरोना की जांच कराने आए शख्स ने अस्पताल के दरवाजे पर ही तड़प-तड़प दम तोड़ दिया। 


बताया जाता है कि मृतक जीरादेई का रहने वाला था। जिसे सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। जिसे इलाज के लिए परिजन प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे एडमिट करने से मना कर दिया। जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल ले गये लेकिन यहां भी एडमिट नहीं किया गया। डॉक्टरों ने पहले कोरोना की जांच कराने को कहा। मरीज को सांस लेने में भारी परेशानी हो रही थी। वह छटपटाने लगा लेकिन किसी ने परिजनों की बात नहीं सुनी। परिजन ऑक्सीजन की लगाने की मांग करते रहे लेकिन ऑक्सीजन भी नहीं लगाया गया।


डॉक्टरों ने कोरोना जांच के लिए उसे रेड क्रास स्थित कोविड टेस्ट सेंटर में भेजा लेकिन मरीज की तकलीफ इतनी बढ़ गयी की अस्पताल के गेट पर ही तड़प कर उसकी मौत हो गयी। अब सवाल उठता है कि इसके मौत का जिम्मेवार कौन है। सीवान सदर अस्पताल की बिगड़ती व्यवस्था और डॉक्टरों की मनमानी की वजह से मरीज की मौत हो गई। जबकि पहले से मरीज के पास जो कोरोना रिपोर्ट थी वो निगेटिव थी लेकिन इसके बावजूद दोबारा कोरोना जांच कराए जाने की बात कही गयी।  


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें