ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

सीतामढ़ी में 3 कुख्यात बदमाशों की लिस्ट जारी, हरेक पर 25-25 हजार का ईनाम, सूचना देने वालों को मिलेगी यह राशि

सीतामढ़ी पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए तीन कुख्यात वांछितों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस अब गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चला रही है।

बिहार
सूचना दें ईनाम पाएं
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SITAMARHI: सीतामढ़ी पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए तीन वांछित कुख्यातों के खिलाफ इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने राकेश यादव, मणिभूषण कुमार और रंजन पाठक पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। इनके बारे में जो कोई भी सूचना देगा उसे सीतामढ़ी 25 हजार रूपया ईनाम स्वरूप देगा। यदि तीनों के बारे में जानकारी देते हैं तो 75 हजार रूपया दिया जाएगा। 


बताया जाता है कि कुख्यात राकेश यादव हाल ही में चर्चित पुट्टू खान मर्डर केस का आरोपी है। हत्या के बाद उसने पर्चा जारी कर वारदात की जिम्मेदारी भी ली थी। वहीं, मणिभूषण कुमार, जो रुन्नीसैदपुर प्रखंड के महिषा फरीदपुर (थाना- महिला वाला) का निवासी है, लंबे समय से फरार चल रहा है।


 इसके अलावा रंजन पाठक, सुरसंड थाना क्षेत्र के मलाही गांव का निवासी है, जिसके खिलाफ भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों अपराधी काफी दिनों से वांछित चल रहे थे। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर इन पर इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस अब इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चला रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें