ब्रेकिंग
छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंहछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह

बाइक की सीधी टक्कर में 2 लोगों की मौत, होली के दिन घर में मातम का माहौल

SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से सामने आई है जहां दो बाइक की सीधी टक्कर हो गई है। इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना परसौनी थाना क्षेत्र के मुशहरी गांव की है

बाइक की सीधी टक्कर में 2 लोगों की मौत, होली के दिन घर में मातम का माहौल
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से सामने आई है जहां दो बाइक की सीधी टक्कर हो गई है। इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना परसौनी थाना क्षेत्र के मुशहरी गांव की है जहां दो बाइक आपस में टकरा गई। जिसमें एक महिला समेत दो की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। होली के दिन हुई इस घटना से घर पर मातम का माहौल है। वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


सीतामढ़ी में होली की खुशीया उस वक्त मातम में तब्दिल हो गई जब दो बाइक की भीषण टक्कर में एक महिला समेत 2 की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है जिसका नाम सीमा देवी बताया जा रहा है वही दूसरे मृतक का नाम अविनाश कुमार सिंह है। सीमा देवी अपने पुत्र के साथ मंदिर में पूजा करने जा रही थी तभी इसी दौरान उनकी बाइक सामने आ रही बाइक से जा टकराई। दोनों बाइक की सीधी टक्कर में सीमा की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है। घटना परसौनी थाना थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव के पास की है। दूसरे मृतक अविनाश परशुरामपुर गांव के रहने वाले थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है वहीं मृतकों के परिवार में होली की खुशियां मातम में बदल गई है और दोनों परिवारों के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। होली के दिन हुई इस घटना से घर पर मातम का माहौल है। वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पारसोली थाने की पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें