ब्रेकिंग
चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा

3 फीट की दुल्हन और 3 फीट का दूल्हा, अनोखी शादी देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

SITAMARHI: कहते हैं जोड़ियां आसमान में बनती है। हर किसी के लिए भगवान ने जीवनसाथी बनाया है। कुछ ऐसा ही नजारा सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में देखने को मिला, जहां महज 3 फीट दुल्हन को 3 फुट का दूल्हा की धूम

3 फीट की दुल्हन और 3 फीट का दूल्हा, अनोखी शादी देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SITAMARHI: कहते हैं जोड़ियां आसमान में बनती है। हर किसी के लिए भगवान ने जीवनसाथी बनाया है। कुछ ऐसा ही नजारा सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में देखने को मिला, जहां महज 3 फीट दुल्हन को 3 फुट का दूल्हा की धूमधाम से शादी हुई है। दोनों की अनोखी शादी की चर्चा जिलेभर में हो रही है। दुल्हन सीतामढ़ी के लोहिया नगर के मेला रोड की पूजा है, जिसकी उम्र 21 साल है। जबकि दूल्हा योगेंद्र सीतामढ़ी जिले डुमरा प्रखंड के रामपुर परोरी गांव का रहने वाला है। 




दोनो की शादी सीतामढ़ी शहर के पुनौरा धाम में पूरे धूमधाम से हुई है, दूल्हे दुल्हन के परिवार वाले शामिल हुए। बताया जा रहा है कि 3 फुट की दुल्हन पूजा को भी अपने लिए वर चुनने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था तो वहीं, 32 साल के योगेंद्र भी लंबे समय से अपनी जीवनसाथी की तलाश में थे। आखिरकार रब ने दोनों की जोड़ियां बना ही दी। पुनौरा धाम में 3 फीट की दुल्हन और 3 फीट के दूल्हे की यह अनोखी शादी हुई है, जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी रही। 




आपको बता दें कि दोनों के रिश्तेदार पहले आपस में मिले, फिर एक दूसरे से शादी विवाह के आगे की रस्म को अदा किया गया। फिर 3 फीट की दुल्हन और 3 फीट के दूल्हे की यह अनोखा शादी कराई गई। दोनों की शादी का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल दोनों की शादी हो जाने के बाद परिवार वाले काफी खुश हैं। वहीं, दूल्हा और दुल्हन भी अपनी आगे की ज़िन्दगी साथ गुज़ारने के लिए उत्साहित हैं। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें