SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। करेह नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई, जिससे गांव में मातम पसरा हुआ है।
घटना करेह नदी के बरियाही घाट पुल के समीप हुई, जहां तीनों बच्चे नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि तेज धारा के कारण वे पानी में बह गए और बाहर नहीं निकल सके। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो बच्चों के शव नदी से बाहर निकाल लिए हैं, जबकि तीसरे बच्चे के शव को गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद निकाल लिया गया है।
तीनों बच्चों की पहचान परसा पंचायत के बोरज गांव निवासी सुदर्शन झा के पुत्रों के रूप में हुई है। इनमें आदित्य कुमार झा (15 वर्ष), हर्षनाथ कुमार झा (13 वर्ष) और कार्तिक कुमार झा (11 वर्ष) शामिल हैं। सबसे छोटे कार्तिक का शव भी बरामद कर लिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी अंचल अधिकारी मनीष चौधरी, बीडीओ आलोक कुमार सिंह और शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे।।इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से लोग काफी सदमें में हैं, वही इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है, परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।




