ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले के विशनपुर मुसहरी टोला में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने एक परिवार की खुशियों को पलभर में उजाड़ दिया। इस हादसे में 5 साल के जुड़वां श्याम की मौत हो गई, जबकि उसका भाई बच गया। घटना ने पूरे इलाके को शोक...

बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले के विशनपुर मुसहरी टोला में रविवार को आग ने ऐसा तांडव मचाया कि एक हंसता-खेलता परिवार पलभर में उजड़ गया, जहां शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में घर के अंदर सो रहे दो जुड़वां भाइयों में से एक 5 साल के मासूम श्याम की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका भाई किसी तरह बचा लिया गया, इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।


बताया जा रहा है कि विशनपुर मुसहरी टोला निवासी अशोक सदा के दोनों जुड़वां बेटे घर के अंदर सो रहे थे, तभी अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने फूस के बने घर को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और चीख-पुकार मच गई।


स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग की लपटों के बीच घुसकर बच्चों को बचाने की कोशिश की, जिसमें एक बच्चे को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दूसरा मासूम श्याम तेज लपटों और धुएं के बीच घर में ही फंस गया और जब तक लोग उसे बाहर निकाल पाते, तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी, इस दर्दनाक मंजर ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।


आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने आसपास के करीब पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें गरीब परिवारों का सारा सामान—अनाज, कपड़े और जमा पूंजी—सब कुछ जलकर राख हो गया, वहीं इस हादसे में एक मवेशी भी जिंदा जल गया, जिससे पीड़ित परिवारों की स्थिति और भी दयनीय हो गई है।


घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया, साथ ही आग लगने के कारणों की सटीक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य और नमूने एकत्र किए हैं।


इस घटना के बाद पूरे मुसहरी टोला में सन्नाटा पसरा हुआ है, मासूम के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें