ब्रेकिंग
नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....

Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम

समस्तीपुर से सामने आया एक शिक्षक से जुड़ा मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। निजी रिश्तों, बढ़ते तनाव और जटिल हालातों के बीच उलझी यह कहानी कई सवाल खड़े कर रही है। पूरे घटनाक्रम को लेकर अब पुलिस भी जांच में जुटी है।

Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में रिश्तों के उलझे जाल और लगातार मानसिक दबाव के बीच एक बीपीएससी शिक्षक ने आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव निवासी 32 वर्षीय तरुण कुमार के रूप में हुई है, जो समस्तीपुर के अपग्रेड मिडिल स्कूल, रामपुर केशोपट्टी में शिक्षक के पद पर कार्यरत था।


बताया जा रहा है कि तरुण कुमार की शादी साल 2017 में राइमा प्रसाद से हुई थी, जो खुद भी सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। वर्ष 2023 में दोनों का चयन बीपीएससी के तहत हुआ और उनकी पोस्टिंग समस्तीपुर में हुई। इसके बाद दोनों मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलोथ स्थित वस्तु विहार में एक फ्लैट लेकर रहने लगे।


इसी दौरान तरुण की मुलाकात नालंदा की एक युवती से हुई, जो पेशे से शिक्षिका बताई जा रही है। शुरुआत में यह पहचान दोस्ती में बदली और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। मामला तब गंभीर हो गया जब उक्त युवती ने तरुण पर अपनी पत्नी को तलाक देने और उससे शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।


परिवार के मुताबिक, तरुण इस स्थिति में पूरी तरह फंस गया था। एक तरफ पत्नी और परिवार था, तो दूसरी तरफ प्रेमिका का लगातार बढ़ता दबाव। बताया जा रहा है कि पत्नी राइमा ने इस विवाद को सुलझाने के लिए समझौते का रास्ता भी अपनाने की कोशिश की और यहां तक कहा कि वह दोनों के साथ रहने को तैयार है, लेकिन प्रेमिका इस बात पर अड़ी रही कि पहले तलाक हो, तभी रिश्ता आगे बढ़ेगा।


स्थिति तब और बिगड़ गई जब प्रेमिका ने पुलिस में शिकायत करने की धमकी भी देनी शुरू कर दी। लगातार बढ़ते मानसिक दबाव और तनाव के कारण तरुण कुमार पूरी तरह टूट गया।


घटना वाली रात भी तरुण के मोबाइल पर प्रेमिका का फोन आया था। परिजनों के अनुसार, वह फोन पर बात करते हुए घर की छत पर चला गया और काफी देर तक वहीं रहा। इसके बाद वह नीचे आया और अपने कमरे में चला गया।


अगली सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो पत्नी को शक हुआ। उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देख सब स्तब्ध रह गए—तरुण कुमार पंखे से लटका हुआ था।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता अभिनव कुमार के बयान पर मुसरीघरारी थाना में प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।


परिजनों का कहना है कि तरुण मानसिक रूप से बेहद परेशान था और लगातार दबाव में जी रहा था। उसके एक छोटे बेटे की भी जिम्मेदारी थी, जिसके सिर से अब पिता का साया उठ गया है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें