ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जहानाबाद से बरामद किया शरजील का मोबाइल, अब खुलेंगे कई अहम राज

PATNA: दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. शरजील के जहानाबाद स्थित घर से फोन बरामद किया गया है. शरजील के मोबाइल फोन से

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जहानाबाद से बरामद किया शरजील का मोबाइल, अब खुलेंगे कई अहम राज
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. शरजील के जहानाबाद स्थित घर से फोन बरामद किया गया है. शरजील के मोबाइल फोन से कई अहम राज हाथ लगने का अनुमान है. 


दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने शरजील के घर पर छापा मारकर उसका मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक शरजील कई लोगों के संपर्क में था. पुलिस को शरजील इमाम के जामिया और अलीगढ़ हिंसा में शामिल होने का शक है. इसलिए पुलिस शरजील इमाम के फोन को खंगालना चाहती है.

पूछताछ के दौरान शरजील ने दिल्ली पुलिस को बताया था कि उसका मोबाइल फोन खो गया है. शरजील ने बताया कि उसने अपना मोबाइल पटना के फुलवारीशरीफ में स्विच ऑफ कर दिया था. शुरुआती जांच में पुलिस को शरजील की कॉल डिटेल से 450 संदिग्ध नंबर मिले हैं. पुलिस को आशंका है कि इन नंबरों में जामिया, अलीगढ़ हिंसा से जुड़े लोग शामिल हो सकते हैं. वहीं दिल्ली पुलिस की टीम ने दूसरे मोबाइल में शरजील के नंबर का व्हाट्सएप शुरू किया और उसके डेटा की जांच की. पड़ताल में पुलिस को पता चला है कि शरजील से पीएफआई से जुड़े कुछ लोग संपर्क में थे. पिछले कुछ दिनों में जांच एजेंसियों ने दिल्ली और देश भर में हुई हिंसा के पीछे पीएफआई के खातों से ही पैसा देने की बात कही थी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें