ब्रेकिंग
बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक

पटना : थाना से चंद कदम दूर छलक रहा था जाम, बर्थ-डे पार्टी में बार बालाओं के लग रहे थे ठुमके, 5 गिरफ्तार

PATNA : कहने को तो बिहार में शराबबंदी है, लेकिन आए दिन इसका उदाहरण हमारे आसपास ही देखने को मिलता है कि किस तरह से शराबबंदी का मजाक उड़ाया जाता है. ताजा मामला राजधानी पट

पटना : थाना से चंद कदम दूर छलक रहा था जाम, बर्थ-डे पार्टी में बार बालाओं के लग रहे थे ठुमके, 5 गिरफ्तार
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कहने को तो बिहार में शराबबंदी है, लेकिन आए दिन इसका उदाहरण हमारे आसपास ही देखने को मिलता है कि किस तरह से शराबबंदी का मजाक उड़ाया जाता है. 

ताजा मामला राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना इलाके की है, जहां थाना से महद चंद कदमों की दूरी पर एक बर्थडे पार्टी में शराब के साथ ही साथ बार बालाओं के ठुमके भी लग रहे थे. बर्थ-डे पार्टी के मौके महफिल सजाया गया था, जहां जाम छलक रहे थे और मनोरंजन के लिए ठुमके का भी पूरा इंतजाम था. लेकिन इन सब के बीच पाटलिपुत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और रंग में भंग डाल दिया. पार्टी शुरू होने के कुछ ही देर में पुलिस ने  सिटी पैलेस मैरिज हॉल को चारों ओर से घेर लिया और छापेमारी कर दी.

इस दौरान जब  पुलिस अंदर गई तो देखा कि कुछ बार बालाएं स्टेज पर नाच रही थीं, जबकि कुछ कमरे में बैठी थीं. वहीं मौके से नशे में धुत्त पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद पुलिस ने एक-एक कमरे की तलाशी ली. गिरफ्तार युवकों में  चिरैयाटांड़ रोड नंबर 3, खासमहाल का रहने वाला अमित कुमार उर्फ रहील बाला, राम नगरी, सेक्टर 4 , गांधीनगर का अजय कुमार उर्फ बिट्टू, हल्दी छपरा, मनेर का अनिल उर्फ गोलू , दमदम, दुर्गा नगर, वेस्ट पश्चिम बंगाल का शुभम चौधरी और भीकाचक, अनिसाबाद का नीलेश रंजन शामिल हैं.

वहीं मौके पर मौजूद  बार बालाओं में कोई भी नशे में धुत नहीं मिला, लिहाजा पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया. पकड़े गए लड़कों ने बताया कि गोलू के बर्थ-डे पार्टी पर नाच-गाने का कार्यक्रम रखा गया था. वहीं पुलिस ने मैरेज हॉल को सील कर दिया है. बर्थडे पार्टी के लिए कोलकाता से बार डांसरों को बुलाया गया था. सिटी पैलेस मैरेज हॉल में शराब पार्टी में छापेमारी की खबर मिलते ही आसपास के लोग भी दंग रह गए. पार्टी में शामिल सभी लोगों की हिम्मत देख पुलिस से लेकर आम लोग चकित थे.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें