ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

हमलोग कोई परिवार के चक्कर में नहीं रहते हैं, सासाराम में नीतीश ने लालू पर साधा निशाना, कहा..बिहार की महिलाओं को आगे बढ़ाने में हम लगे हैं

सासाराम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 931 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम ने विकास कार्यों की जानकारी दी और लालू परिवार पर भी साधा निशाना।

बिहार
लालू यादव पर नीतीश का हमला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ROHTAS: सासाराम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 931 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। सासाराम के विद्यालय शिक्षा परियोजना परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के लाभूको से भी मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। 


जिसके बाद सीएम नीतीश ने सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लालू परिवार पर हमला करते हुए कहा कि पहले जो लोग थे, वह सिर्फ अपने परिवार के महिलाओं को ही आगे बढ़ाते थे। लेकिन जब से वे सत्ता में आए हैं, समाज के हर वर्ग की महिलाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। 


सीएम नीतीश ने अपने संबोधन में कहा कि पहले जहां सिर्फ कब्रिस्तान की घेराबंदी की बात होती थी, लेकिन उन्होंने 7 साल से पुराने मंदिरों की भी घेराबंदी करना शुरू किया। ऐसे में कुछ लोग जो गड़बड़ी करना चाहते थे, उसे रोका गया। उन्होंने अपनी सरकार की कई घोषणा एवं योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। सीएम नीतीश कुमार ने सासाराम के नहर पथ के चौड़ीकरण एवं पुल निर्माण का शिलान्यास किया। बता दें कि अपने प्रगति यात्रा के दौरान सीएम ने 515 करोड़ की योजनाओं की घोषणा की थी जिसका आज शिलान्यास किया गया। इसके अलावे बिजली, नगर विकास की योजनाओं का भी शिलान्यास हुआ। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें