ब्रेकिंग
पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट

सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस पर रहेगी कड़ी निगरानी, सीसीटीवी और ड्रोन से होगी मॉनिटरिंग

सरस्वती पूजा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। जुलूस की निगरानी सीसीटीवी, ड्रोन और वीडियोग्राफी से की जाएगी, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात।

bihar
पटना पुलिस की तैयारी
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: सरस्वती पूजा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। विसर्जन जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों के माध्यम से की जाएगी, ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।


प्रशासन द्वारा बल की तैनाती के साथ-साथ दंडाधिकारियों (मजिस्ट्रेटों) को भी तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की व्यवस्था की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।


इसके अलावा, पूरे विसर्जन जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने, हुड़दंग करने या नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे विसर्जन कार्यक्रम में शांतिपूर्ण ढंग से सहयोग करें और जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि यह पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें