ब्रेकिंग
पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंपति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

बिहार में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से तीन मजदूर झूलसे, दो की मौत; एक की हालत गंभीर

Bihar News: सारण जिले के सोनपुर में नव निर्मित मकान की छत ढलाई के दौरान करंट लगने से तीन मजदूर झुलस गए, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा हुआ है। सारण के सोनपुर के हरिहरनाथ ओपी क्षेत्र के आदम गांव में शुक्रवर शाम नव निर्मित मकान की छत की ढलाई के दौरान करंट लगने से तीन मजदूर झुलस गए जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।


झुलसे मजदूर को सोनपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि देर शाम छत ढलाई का काम चल रहा था, तभी अचानक करंट लगा और तीन मजदूर बुरी तरह से झूलस गए।


मृतक मजदूरों की पहचान राहर दियारा निवासी आमोद राय के पुत्र नीतीश कुमार और ब्रह्मदेव राय के पुत्र देवेंद्र राय के रूप में हुई है। यह दोनों मजदूरी करके अपने घर परिवार चला रहे थे लेकिन अचानक करंट में झुलसने से उनकी मौत हो गई जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।


सूचना मिलते ही हरिहर नाथ ओपी थाना अध्यक्ष अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे दोनों मृतक के शव कब्जे में कर हाजीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें