ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

प्रेमिका से शादी करने जा रहा था शादीशुदा दूल्हा, 7 फेरे लेने से पहले ही हुई पत्नी की एंट्री...फिर

CHHAPRA : बिहार के छपरा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पति-पत्नी और वो की कहानी को लेकर यहां हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। छपरा में एक शादीशुदा मर्द को बाहरवाली से

प्रेमिका से शादी करने जा रहा था शादीशुदा दूल्हा, 7 फेरे लेने से पहले ही हुई पत्नी की एंट्री...फिर
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHHAPRA : बिहार के छपरा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पति-पत्नी और वो की कहानी को लेकर यहां हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। छपरा में एक शादीशुदा मर्द को बाहरवाली से प्यार हो गया। उसके प्यार का ऐसा परवान चढ़ा कि शख्स ने अपनी प्रेमिका को बुलाया और दोनों शादी करने के लिए मंदिर चले गए। दोनों सात फेरे लेने ही वाले थे लेकिन इतने में कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हे राजा के होश उड़ गए। 




सात फेरे लेने से पहले ही वहां दूल्हे की पहली बीवी की एंट्री हो गई। मंदिर में पहुंचते ही महिला ने हाथापाई शुरू कर दी। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के लौवा कला गांव का है। दूल्हे राजा राजेश्वर साह के 28 साल के बेटे पंकज साह हैं जो पहले से ही शादीशुदा हैं। वे सहाजितपुर थाना क्षेत्र के चकपीर गांव के राम नरेश साह की बेटी बबीता के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। पत्नी को अक्सर पति पर शक होता था लेकिन पति पंकज साह हमेशा भड़क जाता। फिर ऐसा दौर आया कि उसे बाहरवाली से प्यार हो गया। दोनों मंदिर पहुंचे और सात फेरे लेने लगे। लेकिन पत्नी को किसी ने इसकी सूचना दे दी, जिसके बाद वह मंदिर पहुंच गई। 




सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक दूल्हे राजा भाग निकले थे। मंदिर में पत्नी और प्रेमिका के बीच झड़प शुरू हो गई। धीरे-धीरे मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। पुलिस ने जैसे-तैसे ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। अब ये कहानी जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें