ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

छपरा रिमांड होम में ‘कोरोना बम’ फटा: एक साथ 38 बच्चे पॉजिटिव पाये गये

SARAN : कोरोना को लेकर छपरा से बड़ी खबर आ रही है. छपरा के रिमांड में कोरोना बम फटा है. रिमांड होम में बंद 38 बच्चे एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. रिमांड होम संचालकों ने प

छपरा रिमांड होम में ‘कोरोना बम’ फटा: एक साथ 38 बच्चे पॉजिटिव पाये गये
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SARAN : कोरोना को लेकर छपरा से बड़ी खबर आ रही है. छपरा के रिमांड में कोरोना बम फटा है. रिमांड होम में बंद 38 बच्चे एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. रिमांड होम संचालकों ने पहले तो मामले को दबाने की कोशिश की थी लेकिन जब हालात बेकाबू हो गये तो बच्चों का टेस्ट कराया गया. 38 बच्चों के एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद प्रशासन के हाथ पैर फूल गये हैं.


छपरा सिविल सर्जन ने बताया उन्हें खबर मिली कि रिमांड होम के 38 बच्चे कोरोना से संक्रमित हो गये हैं. खबर मिलने के तत्काल बाद मेडिकल टीम को रिमांड होम भेजा गया औऱ सारे संक्रमित बच्चों को छपरा सदर अस्पताल लाया गया है. सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज कराया जा रहा है. उन्हें दवा से लेकर इलाज की दूसरी सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही हैं. 


गौरतलब है कि रिमांड होम में 18 साल से कम उम्र के वैसे बच्चों को रखा जाता है जिन पर आपराधिक मुकदमा चल रहा होता है. सूत्रों के मुताबिक कई दिन पहले से ही कुछ बच्चों में कोरोना जैसे लक्षण पाये गये थे. लेकिन रिमांड होम संचालकों ने मामले को दबाने की कोशिश की. ऐसे में धीरे धीरे वहां रह रहे सारे बच्चों में कोरोना फैल गया. 


वैसे भी छपरा में कोरोना तेजी से फैल रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक सारण जिले में कोरोना के 1526 एक्टिव केसेज हैं. इस जिले में कोरोना से अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें