ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम

Bihar News: बिहार सरकार ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए SAP में 17,000 पदों पर बहाली शुरू की, अर्धसैनिक बलों के रिटायर्ड जवान भी शामिल होंगे।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए गृह विभाग के माध्यम से एक अहम फैसला लिया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद बिहार स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस (SAP) में 17,000 पदों पर बहाली की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। 


इस बार केवल भारतीय सेना से रिटायर्ड जवान ही नहीं, बल्कि अर्धसैनिक बलों से रिटायर्ड कर्मियों को भी सीधे नियुक्ति का मौका दिया जाएगा। अब तक SAP में सिर्फ भारतीय सेना के पूर्व जवानों को कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाता था। सरकार का मानना है कि अनुभवी और प्रशिक्षित जवानों के आने से कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी। इस योजना के लिए गृह विभाग के उप सचिव ने बजट और वित्तीय मंजूरी मांगी है।


सरकार के अनुमान के मुताबिक, 17,000 पदों पर बढ़े हुए वेतन के साथ भर्ती करने पर राज्य के खजाने पर हर साल लगभग 642 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इसमें 150 अधिकारी, 16,300 जवान और 550 अन्य पद शामिल हैं। बिहार की लगभग 13 करोड़ की आबादी को ध्यान में रखते हुए, यह कदम पुलिसिंग की क्षमता बढ़ाने और आम लोगों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें