ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

समस्तीपुर में बोलेरो ने 15 लोगों को रौंदा, ड्राइवर गिरफ्तार

SAMASTIPUR: समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ़्तार बोलेरो ने 15 लोगों को रौंद दिया है। घटना जितवारपुर कन्हैया चौक की है। रोसरा मेन रोड पर ये घटना घटी है। 15 में 9 ल

समस्तीपुर में बोलेरो ने 15 लोगों को रौंदा, ड्राइवर गिरफ्तार
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR: समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ़्तार बोलेरो ने 15 लोगों को रौंद दिया है। घटना जितवारपुर कन्हैया चौक की है। रोसरा मेन रोड पर ये घटना घटी है। 15 में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी लोग भुइयां बाबा की पूजा करने ब्रम्स्थान जा रहे थे। सभी घायलों को समस्तीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें दो की हालत नाज़ुक देखते हुए उन्हें DMCH रेफर कर दिया गया है। 




घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने उस बोलेरो को भी जब्त कर लिया है जिसने इस घटना को अंजाम दिया है। घायलों में नीतू कुमारी, सत्यम कुमारी, रीना चौधरी, रीना देवी, निशा कुमारी और जगदीश महतो शामिल हैं। ये सभी लोग मुफस्सिल थाना के जितवारपुर के रहने वाले हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 




घटना को लेकर मुफस्सिल थाना के SI आर आर बैठा ने बताया कि एक तेज रफ़्तार बोलेरो ने 15 लोगों को रौंद दिया है इसमें 9 की हालत गंभीर है। रविवार की देर रात ये घटना घटी है। 2 लोगों को DMCH रेफर किया गया है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। वहीं, जिन लोगों को मामूली चोट आई थी उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें