ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

समस्तीपुर में आइसोलेशन सेंटर में कोरोना संदिग्ध की मौत के बाद हड़कंप, 18 लोगों को किया गया आइसोलेट

SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां पिछले 28 मार्च से कोरोना आइसोलेशन सेंटर में भर्ती एक संदिग्ध की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे से लेकर इलाके के लोगों में हड़कम्प मच गया।

समस्तीपुर में आइसोलेशन सेंटर में कोरोना संदिग्ध की मौत के बाद हड़कंप, 18 लोगों को किया गया आइसोलेट
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां पिछले 28 मार्च से कोरोना आइसोलेशन सेंटर में भर्ती एक संदिग्ध की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे से लेकर इलाके के लोगों में हड़कम्प मच गया।जानकारी के मुताबिक मृतक समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना इलाके का रहने वाला था जो दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था।पिछले 14 मार्च को वह ट्रेन से वापस घर लौटा था तब से उसकी तबियत खराब रहने लगी।सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण दिखने के बाद उसके परिजनों ने उसे पहले गांव के ही पीएचसी में दिखाया जहां काफी दिन तक सुधार नही होने पर पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में दिखाया गया।


वहां के डॉक्टरों ने इसे प्रारम्भिक तौर पर कोरोना के लक्षण देखकर उसे अस्पताल के नजदीक ही एएनएम स्कूल बिल्डिंग में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कर दिया।लेकिन लापरवाही यह बरती गई कि उसके कोरोना जांच के लिए कोई सैम्पल ही नही लिया गया और न ही खासतौर से कोई इलाज की ही व्यवस्था की गई।शुक्रवार को दिन में उसके मौत की खबर जब सामने आई तब उसके डेडबॉडी से सैम्पल लेकर जांच के लिए पटना भेजा गया है।


डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि कल तक कॅरोना संदिग्ध मृतक के रिपोर्ट आ जाएगा तब ही मौत की सही वजह का पता चल पाएगा वैसे उसे टीबी बीमारी से भी मिलते जुलते लक्षण थे।डीएम ने बताया कि मृतक के डेडबॉडी को प्रिजर्व करते हुए उसके परिजन और पड़ोस के कुल 18 लोगों को भी आज से सावधानी के तौर पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। मौत की खबर मिलते ही स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई।किसी के पास भी सही तौर पर बचाव किट उपलब्ध नही था।फिर भी डेडबॉडी को एक एम्बुलेंस में डालकर समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें