ब्रेकिंग
गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीगोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

बिहार: दीपावली पर दीया जला रहे 3 लोगों को अपराधियों ने मारी गोली, 2 की मौत

SAMASTIPUR: बिहार में पर्व त्योहार के दिन भी मर्डर हो जा रहा है. दीपावली की रात लोग दीया जला रहे थे. इस दौरान ही अपराधी आए और तीन लोगों को गोली मार दिया. जिसमें 2 लोगों की मौ

बिहार: दीपावली पर दीया जला रहे 3 लोगों को अपराधियों ने मारी गोली, 2 की मौत
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR:  बिहार में पर्व त्योहार के दिन भी मर्डर हो जा रहा है. दीपावली की रात लोग दीया जला रहे थे. इस दौरान ही अपराधी आए और तीन लोगों को गोली मार दिया. जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है. यह घटना दलसिंहसराय के नवादा गांव की है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चाय दुकानदार सुमित कुमार राय के घर में घुसकर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जिस समय अपराधियों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया उस वक्त घर के लोग दीपावली पर लक्ष्मी पूजा की तैयारी में जुटे थे. अपराधियों के द्वारा लगातार की गई फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी. जिसमें 2 की मौत हो गई.

सभी एक ही परिवार के

मरने वालों में एक महिला और 8 साल का बच्चा है. इस घटना में परिवार के पांच लोग घायल हो गए हैं. सभी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस पहुंची. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. अपराधियों ने आखिर गोली क्यों मारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें