ब्रेकिंग
पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंपति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

लग गया साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, बिहार में 2 घंटे 40 मिनट रहेगा प्रभाव

PATNA: इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लग चुका है. पटना समेत पूरे बिहार में करीब 2 घंटे 40 मिनट तक सूर्य ग्रहण लगेगा. भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण सुबह 8 बजकर 17 मिनट से शुरू हो ग

लग गया साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, बिहार में 2 घंटे 40 मिनट रहेगा प्रभाव
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लग चुका है. पटना समेत पूरे बिहार में करीब 2 घंटे 40 मिनट तक सूर्य ग्रहण लगेगा. भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण सुबह 8 बजकर 17 मिनट से शुरू हो गया है जो 10 बजकर 57 मिनट पर खत्म होगा. ये वलयाकार सूर्य ग्रहण है, जिसमें सूर्य एक आग की अंगूठी की तरह नजर आ रहा है.


सूर्य ग्रहण एक प्राकृतिक खगोलीय घटना है जिसमें सूर्य और पृथ्वी के मध्य में चंद्रमा आ जाता है. दक्षिण भारत इस यादगार खगोलीय घटना के मामले में भाग्यशाली होगा. तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के कई हिस्सों में पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक इस ग्रहण का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग रहेगा. पटना के श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में सूर्य ग्रहण देखने का विशेष इंतजाम किया गया है. महावीर मंदिर में सुबह 6 बजे से मंदिर के कपाट बंद कर दिये गये हैं. दोपहर 2 बजे के बाद फिर से कपाट खुल जाएंगे, वहीं दिन के 11 बजे होने वाली आरती दोपहर 2 बजे के बाद होगी.


इसके अलावा सऊदी अरब, कतर, यूएई, ओमान, श्रीलंका, मलयेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, उत्तरी मारियाना द्वीप आदि में इसे देखा जा सकेगा. पृथ्वी पर यह सबसे पहले कतर और ओमान में शुरू हुआ, वहीं भारत में यह केरल में कासरगोड के चेरुवथुर में शुरू हुआ. भारत में प्रमुख शहरों सबसे पहले मुंबई में 8:04 बजे शुरू हुआ और सबसे आखिर तक अगरतला में 11:39 बजे तक देखा जा सकेगा. वहीं पोर्ट ब्लेयर में सबसे अधिक समय 3:36 घंटे तक यह रहेगा.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें