ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

शहीद चंदन यादव के परिवार को तेजस्वी ने सौंपा 2 लाख का चेक, बोले- सरकार परमिशन दे तो बनवाएंगे स्मारक

ARRAH : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शहीद चंदन यादव के घर पहुंचे हैं। तेजस्वी यादव ने शहीद के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी है। इसके साथ ही त

शहीद चंदन यादव के परिवार को तेजस्वी ने सौंपा 2 लाख का चेक, बोले- सरकार परमिशन दे तो बनवाएंगे स्मारक
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ARRAH : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शहीद चंदन यादव के घर पहुंचे हैं। तेजस्वी यादव  ने शहीद के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी है। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने शहीद के परिवार की आर्थिक मदद करते हुए उन्हें 2 लाख का चेक भी सौंपा है। तेजस्वी ने परिवार को सभी प्रकार की मदद का भी भरोसा दिया है।


भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में शहीद चंदन कुमार के गांव ज्ञानपुरा में आज तेजस्वी यादव पहुंचे।  उन्होनें शहीद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। तेजस्वी यादव ने परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी। इस मौके पर  शहीद की मां को तेजस्वी यादव ने राजद की ओर से दो लाख का चेक सौंपा। उन्होनें इस मौके पर शहीद के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।शहीद के परिवार ने नेता प्रतिपक्ष को एक मांग पत्र भी सौंपा इसमें मुख्य सड़क से गांव को जोड़ने वाली सड़क का नामकरण शहीद चंदन कुमार के नाम पर करने, गांव में स्टेडियम का निर्माण और शहीद स्मारक बनाने की मांग की गयी है।


इस मौके पर तेजस्वी यादव ने सरकार से अपील की कि अगर सरकार उन्हें परमिशन दे तो राष्ट्रीय जनता दल अपने फंड से शहीद की याद में स्मारक बनवाएंगी, क्योंकि परिवार वालों की जिस जगह स्मारक बनाने की मांग हैं वह सरकारी जमीन है। उन्होनें कहा कि सरकार शहीद के परिवार के लिए एक निश्चित राशि तय करे और इसके अलावे  शहीद के परिवार के लिए सरकारी नौकरी, स्मृति स्थल और रोड या पुल का नामकरण के लिए सरकार एक पॉलिसी तय करें ताकि किसी भी शहीद के परिवार को मदद आसानी से मिल सके। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें