ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

रूपेश हत्याकांड : एसएसपी और तीन थानेदारों की मुश्किलें बढ़ीं, आरोपी रितुराज की पत्नी का बयान कोर्ट में दर्ज

PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड को लेकर पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा और तीन थानेदारों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. पटना पुलिस ने 3 फरवरी को यह खुलासा किया था कि रोडवेज क

रूपेश हत्याकांड : एसएसपी और तीन थानेदारों की मुश्किलें बढ़ीं, आरोपी रितुराज की पत्नी का बयान कोर्ट में दर्ज
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड को लेकर पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा और तीन थानेदारों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. पटना पुलिस ने 3 फरवरी को यह खुलासा किया था कि रोडवेज की मामूली घटना के बाद रूपेश सिंह की हत्या ऋतुराज ने कर दी थी. पुलिस ने इस मामले में ऋतुराज को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में ऋतुराज की पत्नी साक्षी ने पुलिस पर प्रताड़ित करने और जबरन उठाकर ले जाने के आरोप समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे. साक्षी ने इस मामले में एसएसपी समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा भी किया और अब पटना सीजेएम कोर्ट में साक्षी का बयान दर्ज हो गया है.

 आरोपी ऋतुराज की पत्नी साक्षी सिन्हा ने पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विजय किशोर सिंह की अदालत में शपथ पत्र पर मंगलवार को अपना बयान दर्ज कराया. अपने बयान में परिवादी ने बताया है कि राम कृष्णा नगर, हवाई अड्डा और शास्त्री नगर के थानेदारों समेत आठ 10 पुलिसकर्मी 30 जनवरी को घर आए वह छोटी बच्ची को उतार दिया और मुझे शास्त्री नगर थाना ले आए. यहां SSP की मौजूदगी में मेरे साथ बदसलूकी की गई. मेरे प्राइवेट पार्ट पर मारा पीटा गया. इस मामले में साक्षी  के वकील ने बताया कि परिवादी का बयान कोर्ट में ठीक से दर्ज नहीं किया गया. इसके लिए आवेदन दाखिल किया गया है जिस पर सुनवाई अब 8 मार्च को होगी.

साक्षी ने एसएसपी समेत पटना के 3 थानेदारों के खिलाफ न्यायालय में कंप्लेंट केस दर्ज कराई है. रुपेश मामले में ऋतुराज के बाद पटना पुलिस किसी अन्य आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं कर पाई है. ऋतुराज की जमानत पर कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी. एक वकील के निधन की वजह से सुनवाई अब 10 मार्च को होगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें