ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

रोसड़ा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा के ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की नकदी-ज्वेलरी बरामद

समस्तीपुर के रोसड़ा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा के पटना और रोसड़ा स्थित ठिकानों पर निगरानी ब्यूरो ने छापेमारी की। करोड़ों की नकदी, ज्वेलरी और जमीन के कागजात बरामद किए गए। आय से 86% अधिक संपत्ति का मामला।

बिहार
निगरानी की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: आय से अधिक संपत्ति के मामले में समस्तीपुर के रोसड़ा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी उपेन्द्र नाथ वर्मा पर कार्रवाई की गयी है। पटना स्थित आवास, रोसड़ा स्थित आवास और कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक साथ छापेमारी की। 


पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र स्थित आशियाना फेज-2 स्थित आवास से एक करोड़ 16 लाख 90 हजार 319 रुपये बरामद किया गया। जो उनकी कुल ज्ञात आय से करीब 86.3% अधिक है। छापेमारी के दौरान रोसड़ा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी उपेन्द्र नाथ वर्मा के ठिकानों से (1) नगद 10,50,600/- रु०, (2) ज्वेलरी 27,30,297/-रू0, (3) प्राथमिकी में दर्ज जमीन का 11 डीड के अलावा 03 अन्य डीड (कुल-14 डीड), (4) विभिन्न इंश्योरेंस कम्पनी में निवेश के कागजात, (5) एक ईनोवा कार एवं एक स्वीफ्ट डिजायर कार, (6) 01 बैंक का पासबुक बरामद किया गया है। मिले कागजातों का विश्लेषण किया जा रहा है। तलाशी एवं अनुसंधान कार्य जारी है।


आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में राज्य की आर्थिक इकाई की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के रोसरा में कार्यरत नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा के क्वार्टर पर बुधवार को छापेमारी हुई। इस दौरान टीम ने उनके आवास से 5 लाख 600 रुपए नगद के अलावा विभिन्न कंपनियों की इंश्योरेंस की रसीद, घरेलू सामान खरीद का रसीद और कुछ प्रॉपर्टी के कागज भी बरामद किए हैं। टीम के सदस्य इसे अपने साथ लेते हुए पटना चले गए। 


छापेमारी का नेतृत्व कर रहे आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद निगरानी थाने में मामला दर्ज किया गया था। उनके पटना स्थित पैतृक आवास पर भी छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि टीम जब रोसरा पहुंची तो नगर परिषद कार्यालय के पास एक होटल के स्थित उनका क्वार्टर बंद था। जिसके बाद मजिस्ट्रेट को बुलाकर ताला तोड़ा गया। तब वो कार्यालय पर भी नहीं थे। कर्मियों ने बताया कि साहब छुट्टी पर हैं। क्वार्टर की तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान उनके घर से करीब 5 लाख नगद राशि बरामद की गई। करीब 4 घंटे तक उनके घर की तलाशी ली गई। छापेमारी के दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी बरामद किए गए हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें