ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

ROHTAS : डेहरी के न्यू एरिया में एक विवाहिता की लाश फंदे से लटकती हुई मिली है. मौके पर पहुंचे लड़की के मायके वालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है. मामले की जानकारी मिलते ही मौ

फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ROHTAS : डेहरी के न्यू एरिया में एक विवाहिता की लाश फंदे से लटकती हुई मिली है. मौके पर पहुंचे लड़की के मायके वालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है. 

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. मृतका की पहचान इमरान आलम की पत्नी 19 साल की फातिमा के रुप में की गई है. घटना के बाद से मृतका ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं. 

मृतका के पिता रौशन आलम ने बताया कि राजपुर की रहने वाली फातिमा की शादी पिछले ही साल डिहरी के इमरान से हुई था. शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. शुक्रवार को उनकी बेटी के पड़ोसियों ने बताया कि उनकी बेटी पंखे से लटकी हुई है. इसे लेकर ही उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटका कर आत्महत्या का शक्ल देने की कोशिश की गई है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें