ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

रोहतास में ट्रक ने दो बाइक सवार को कुचला, दोनों की मौत

ROHTAS: बिहार के रोहतास जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। अनियंत्रित एक ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया, जहां दोनों की मौत हो गई। घटना रोहतास जिला के चेनारी की है। चेना

रोहतास में ट्रक ने दो बाइक सवार को कुचला, दोनों की मौत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ROHTAS: बिहार के रोहतास जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। अनियंत्रित एक ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया, जहां दोनों की मौत हो गई। घटना रोहतास जिला के चेनारी की है। चेनारी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेकारी में भीषण सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ सासाराम से वाराणसी की तरफ जा रही एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को बुरी तरह कुचल दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक आपस में फुफेरा-ममेरा भाई थे। बताया जाता है कि ट्रक में बाइक फस गई और वह बाइक को घसीटते हुए काफी दूर ले गई। बाद में सरैया गांव के पास ट्रक में आग भी लग गई। जिससे ट्रक धूं-धूंकर जल गया, जिससे सासाराम से वाराणसी जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग जाम हो गई है। 



घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। चेनारी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची है। मृतकों की पहचान कैमूर जिले के सोनहन थाना के अल्लीपुर के  लवकुश दुबे के रूप में की गई है। वहीं, दूसरा लोकेश तिवारी परशुरामपुर का रहने वाला है। दोनों लोग एक बाइक से शादी समारोह से लौट रहे थे। उसी दौरान दोनों हादसे के शिकार हो गए।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें