ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

Road Accident: बारात से लौट रही कार की ट्रक से टक्कर, दो की मौत

Road Accident: वैशाली के एनएच 22 पर बारात से लौट रही कार की ट्रक से टक्कर में सरोज पटेल और मनोहर कुमार की मौत, चार घायल।

Road Accident
एनएच 22 पर कार की ट्रक से टक्कर
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Road Accident: वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में एनएच 22 पर गोड़िया सब्जी मंडी के पास गुरुवार तड़के एक कार की ट्रक से टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे का शिकार हुई कार बारात से लौट रही थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।


गुरुवार अहले सुबह मुजफ्फरपुर-हाजीपुर एनएच 22 पर गोरौल थाना क्षेत्र के गोड़िया सब्जी मंडी के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। गोड़िया चमन गांव से मुजफ्फरपुर के हथौड़ी गांव बारात में गई आल्टो कार, जिसमें छह लोग सवार थे, वापस लौटते समय एक खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। कार को सरोज कुमार पटेल चला रहे थे। हादसे में सरोज और आगे की सीट पर बैठे मनोहर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।


जबकि कार में पीछे बैठे चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बारात की दूसरी गाड़ी और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को कार से निकाला और हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही गोरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 


ग्रामीणों के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण कार ने खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ड्राइवर का नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने ट्रक और कार को कब्जे में ले लिया है।


रिपोर्ट: मुन्ना खान, वैशाली

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें