ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Road Accident In Nawada: नवादा में तेज रफ्तार गाड़ी ने दो दोस्तों को कुचलकर मार डाला, एक की पत्नी गर्भवती...दूसरे की होने वाली थी शादी

Road Accident In Nawada: बिहार के नवादा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवक दोस्त थे।

Road Accident In Nawada
नवादा में तेज रफ्तार गाड़ी ने दो दोस्तों को कुचलकर मार डाला
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Road Accident In Nawada: बिहार के नवादा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक हिसुआ प्रखंड के भेलवा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, हादसे में दोनों की मौत हो गई।


मृतकों की पहचान नारदीगंज प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी अशोक चौधरी के पुत्र पप्पू कुमार (26) और छोटेलाल राजवंशी के पुत्र सूरज कुमार (26) के रूप में हुई है। मृतक पप्पू कुमार अपने परिवार का इकलौता बेटा था। रविवार को ही उसकी शादी तय हुई थी। दोनों दोस्त बाइक से बाजार घूमने निकले थे। घटना तब हुई जब दोनों अपने गांव की तरफ मुड़ रहे थे, इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.


वहीं दूसरी ओर मृतक सूरज की पत्नी तीन महीने की गर्भवती है। उनकी शादी एक साल पहले ही हुई थी। पति की मौत की खबर सुनते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। मृतक सूरज भी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिवार में मातम फैल गया है साथ ही पूरे गांव में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें