ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

Road Accident: 2 ट्रकों की भीषण टक्कर में चालकों की मौत, NH-31 पर 10 KM लंबा जाम

Road Accident: भागलपुर के एनएच 31 पर बीरबन्ना चौक के पास दो ट्रकों की टक्कर में चालकों की मौत। एक ड्राइवर 2 घंटे स्टेयरिंग में फंसा रहा, पुलिस जांच में जुटी।

Road Accident
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Road Accident: भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड में एनएच 31 पर बीरबन्ना चौक के पास मंगलवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों चालकों की मौत हो गई है। हादसे के बाद एक ड्राइवर करीब 2 घंटे तक स्टेयरिंग में फंसा रहा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।


नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना चौक के पास एनएच 31 पर मंगलवार देर रात लगभग 3 बजे मक्का लदा एक ट्रक खगड़िया से नवगछिया की ओर जा रहा था, जबकि गिट्टी लदा दूसरा ट्रक नवगछिया की ओर से आ रहा था। दोनों की आपस में भयानक टक्कर हो गई। दोनों ट्रकों की आमने-सामने टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।


जानकारी के मुताबिक मक्का लदे ट्रक को उपचालक ड्राइव कर रहा था, जबकि चालक सो रहा था। तेज रफ्तार के कारण उपचालक ट्रक को नियंत्रित नहीं कर सका, जिससे यह हादसा हुआ है। हादसे में मक्का लदे ट्रक के उपचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गिट्टी लदे ट्रक के चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।


केवल यही नहीं एक ड्राइवर करीब 2 घंटे तक स्टेयरिंग में फंसा रहा, जिससे बचाव कार्य में भी देरी हुई। हादसे के बाद एक ट्रक का उपचालक और दूसरे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया।


पुलिस के अनुसार, एक ट्रक का चालक कोडरमा और दूसरा मुजफ्फरपुर का रहने वाला बताया जा रहा है, लेकिन मृतकों की पहचान अभी तक पुष्ट नहीं हो सकी है। हादसे के बाद एनएच 31 पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस लगातार कई घंटों तक जाम हटाने में जुटी रही।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें