ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

उपेंद्र कुशवाहा की RLM ने बनाई नई टीम, 40 जिला संयोजक और 11 प्रकोष्ठ अध्यक्षों के नाम जारी

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने बिहार में 40 जिला संयोजक और 11 प्रकोष्ठ अध्यक्षों की नई टीम घोषित की। प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने संगठन मजबूती के लिए नामों का ऐलान किया।

बिहार न्यूज
कुशवाहा की नई टीम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 40 संगठन जिला संयोजकों और सह सयोजकों के नामों की घोषणा की है। साथ ही 11 प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के नाम भी ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने इस बात की जानकारी दी। 


उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 11 फरवरी 2026, राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश के अध्यक्ष व विधायक श्री आलोक कुमार सिंह ने अपने दोनों प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत पंकज एवं सुभाष चंद्रवंशी तथा प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल के साथ 40 जिला संगठन के जिला संयोजक एवं प्रमुख साथियों को सह संयोजक के साथ 11 प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष की आज पार्टी कार्यालय में नामो की घोषणा कर दी है। 


पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 11 प्रकोष्ठ अध्यक्षों में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक राम, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन यादव, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर स्मृति कुमुद, छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विवेक कुशवाहा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गुप्ता, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दीपक कुशवाहा, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गोंड, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर जायसवाल, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिंह, एवं विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रत्नाकर पांडेय जी मनोनीत किए गए है। 


वही जिला संयोजकों में बगहा के जिला संयोजक राजेश राम, प० चंपारण के जिला संयोजक शैलेश कुशवाहा, पूर्वी चंपारण के जिला संयोजक इंजीनियर रमेश पासवान, सीतामढ़ी के संयोजक चंद्रिका पासवान, शिवहर के संयोजक कल्याण पटेल, मुजफ्फरपुर के संयोजक रामेश्वर सिंह कुशवाहा, वैशाली के संयोजक लालदेव राम, गोपालगंज के संयोजक सुमेर कुशवाहा समेत 40 संगठन जिला में संयोजक एवं सह संयोजक का मनोनयन किया गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें