PATNA: रविवार 01 मार्च ी शाम 7 बजे से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के स्टेट पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। बैठक में मुख्य रूप से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के नाम पर चर्चा होगी।
इस बैठक के बाद आरजेडी के सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक भी आयोजित की जाएगी। कल रविवार को ही पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौटेंगे, ताकि बैठक में शामिल हो सकें।
आरजेडी सूत्रों के मुताबिक, प्रेम गुप्ता और एडी सिंह समेत कुछ मुस्लिम चेहरों की उम्मीदवारी को लेकर चर्चा हो सकती है। बैठक के बाद अंतिम निर्णय आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा अनुमोदित किया जाएगा। राज्यसभा उम्मीदवार का नामांकन 2 मार्च को हो सकता है।





