SARASAM : लॉकडाउन के बीच अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर से देखने को मिला है। आरजेडी नेता की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। छात्र राजद के प्रदेश सचिव रहे मनोज कुमार की हत्या दिनारा के करहगर में गोली मारकर कर दी गई।
आरजेडी नेता मनोज कुमार बक्सर के पानापुर के रहने वाले थे और वह लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के बेहद करीबी भी थे। तेज प्रताप यादव से अक्सर उनकी मुलाकात होती रहती थी।
कुशासनी राक्षस ने आज हमारे एक मजबूत सिपाही को निगल लिया।😭
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) May 16, 2020
कुशासनी गुंडों ने रोहतास के करहगर प्रखंड के @rjd_chatra कार्यकर्ता मनोज यादव की बक्सर में गोली मारकर हत्या कर दी।@NitishKumar जी से आग्रह है कि अतिशीघ्र हत्यारों को गिरफ्तार करवाएं अन्यथा @RJDforIndia चुप नहीं बैठेगी।। pic.twitter.com/EzERXckP49
मनोज कुमार की हत्या के बाद तेज प्रताप यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर तेज प्रताप ने निशाना साधते हुए कहा है कि कुशासनी राक्षस ने अब हमारे एक मजबूत सिपाही को निगल लिया है।




